किसानों की समस्या को लेकर 21 दिसंबर को पप्पू यादव का राजभवन मार्च

Updated at : 17 Dec 2018 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर 21 दिसंबर को पप्पू यादव का राजभवन मार्च

पटना : राज्य में किसानों की समस्या और बढ़ते अपराध के खिलाफ जन अधिकार पार्टी (लो) 21 दिसंबर को राजभवन मार्च करेगी. इसकी जानकारी आज जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने प्रेस वार्ता में दी. उन्‍होंने कहा कि बिहार में न किसानों की हालत अच्‍छी है, […]

विज्ञापन

पटना : राज्य में किसानों की समस्या और बढ़ते अपराध के खिलाफ जन अधिकार पार्टी (लो) 21 दिसंबर को राजभवन मार्च करेगी. इसकी जानकारी आज जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने प्रेस वार्ता में दी. उन्‍होंने कहा कि बिहार में न किसानों की हालत अच्‍छी है, न लोग सुरक्षित हैं. मेडिकल और एजुकेशन माफिया की चांदी है, जिसे सरकार का समर्थन मिलता है. इसलिए जन अधिकार पार्टी इनके खिलाफ 21 दिसंबर को राजभवन मार्च करेगी. साथ ही इन मुद्दों को लेकर वे सदन भी में उठायेंगे. इसके अलावा पार्टी अपराध व किसानों के सवाल पर पार्टी प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगी. सांसद ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बिहार बंद भी किया जायेगा. पूरा बिहार सूखाड़ के चपेट में है. लेकिन सरकार का ध्‍यान इस ओर नहीं है. धान का समर्थन मूल्‍य तय होने के बावजूद राज्‍य में इसकी खरीद नहीं हो रही है. यही वजह है कि 11 सौ के नीचे दलाल, पूंजीपति और बिचौलिये द्वारा धान खरीदा जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि किसानों के सवाल पर प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री से भी मुलाकात करेंगे.

जाप (लो) संरक्षक ने लोकसभा का चुनाव में पांच जगहों पर अपनी पार्टी की उम्‍मीदवारी की बात कही. उन्‍होंने 2020 के विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू करनी की बात कही और सांगठनिक विस्‍तार की भी जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी 2020 के चुनाव में दोनों गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ेगी. इसकी तैयारी हमने अभी से शुरू कर दी है. इसके तहत पार्टी ने जन अधिकार युवा मोर्चा में डॉ रमीज खान, चंद्रकांत यादव, रविंद्र मिश्रा व नवीन पांडेय को कार्यकारी अध्‍यक्ष और रवि उज्‍जवल कुशवाहा को प्रधान महासचिव पद की जिम्‍मेदारी दी है. उन्‍होंने बताया कि युवा शक्ति में नागेंद्र सिंह के नेतृत्‍व में प्रिंस विक्‍टर और संजय यादव को कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन