पटना : प्रारंभिक परीक्षा में 1200 हुए सफल, मुख्य परीक्षा 30 को

Updated at : 14 Dec 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रारंभिक परीक्षा में 1200 हुए सफल, मुख्य परीक्षा 30 को

सिमुलतला प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने गुरुवार को जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी. परीक्षा में कुल 1200 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें कोटिवार 600 छात्र व 600 छात्राएं शामिल हैं. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने […]

विज्ञापन
सिमुलतला प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने गुरुवार को जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी. परीक्षा में कुल 1200 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें कोटिवार 600 छात्र व 600 छात्राएं शामिल हैं. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.biharboard.online पर उपलब्ध है. बोर्ड की ओर से पिछले तीन दिसंबर को राज्य के सभी जिलों में 41 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें 11 हजार 239 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों में 8 हजार 467 छात्र व 2 हजार 772 छात्राएं शामिल थे.
18 को जारी होगा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड : प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे. मुख्य प्रवेश परीक्षा 30 दिसंबर को होगी. यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 10:00 से 12:30 व दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक होगी. इस परीक्षा के लिए केवल पटना में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. मुख्य परीक्षा के लिए 18 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में 10 मिनट पूर्व प्रवेश करना होगा. यानी पहली पाली में सुबह 9:50 तथा दूसरी पाली में दोपहर 1:50 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे. उसेक बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.
प्रथम पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा. दोनों पालियों में 150-150 (प्रथम व द्वितीय पेपर) अंक यानी कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी. पेपर-1 में 100 अंकों के गणित विषय के गैर-वस्तुनिष्ठ तथा 50 अंकों के बौद्धिक क्षमता के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे. वहीं पेपर-2 में हिंदी के 40, अंग्रेजी के 40 व विज्ञान के 40 अंक तथा सामाजिक विज्ञान के 30 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे. गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है. प्रश्नों का स्तर बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर पांचवीं कक्षा स्तर का होगा.ये चीजें वर्जित : परीक्षा भवन में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग वर्जित रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन