मसौढ़ी : गला दबा कर महिला की हत्या
Updated at : 14 Dec 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : धनरूआ थाना के सिम्हारी गांव के बधार में बीते बुधवार की रात 35 वर्षीया अज्ञात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. आरोपितों ने पहचान छुपाने के लिए शव के कमर के ऊपरी हिस्से को भी जला डाला. इधर, गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के सिम्हारी गांव के बधार में बीते बुधवार की रात 35 वर्षीया अज्ञात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. आरोपितों ने पहचान छुपाने के लिए शव के कमर के ऊपरी हिस्से को भी जला डाला. इधर, गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएसीएच भेज दिया.
बताया जाता है कि महिला ने शूट पहन रखा था. गुरुवार की सुबह शौच जाने के दौरान ग्रामीणों ने रामपुर-अकरमल रोड से करीब 100 मीटर पश्चिम सिम्हारी बधार में 35 वर्षीया महिला का शव देखा. शव का कमर के ऊपर का पूरा हिस्सा जला हुआ था. उन्होंने इसकी सूचना धनरूआ पुलिस को दी. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को कहीं से लाकर गला दबा उसकी हत्या कर दी गयी और उसकी पहचान छुपाने के लिए केरोसिन उड़ेल जला डाला गया है.
अगर पुलिस की मानें तो ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को विश्वास में लेकर वहां लाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी. एक बात और यदि महिला को विश्वास में लेकर वहां लाया गया है तो फिर महिला आसपास के ही किसी गांव की रही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




