फुलवारीशरीफ : रामनवमी से 18 वर्ष तक के कैंसर पीड़ितों का मुफ्त इलाज

Updated at : 13 Dec 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : रामनवमी से 18 वर्ष तक के कैंसर पीड़ितों का मुफ्त इलाज

35 वर्ष तक के लोग भी बाद में होंगे शामिल फुलवारीशरीफ : महावीर कैंसर संस्थान व शोध केंद्र के 20वें स्थापना दिवस पर बुधवार को कैंसर पीड़ितों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की गयी. महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव व संस्थान के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन
35 वर्ष तक के लोग भी बाद में होंगे शामिल
फुलवारीशरीफ : महावीर कैंसर संस्थान व शोध केंद्र के 20वें स्थापना दिवस पर बुधवार को कैंसर पीड़ितों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की गयी. महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव व संस्थान के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष रामनवमी के दिन से 18 वर्ष तक के बच्चों की मुफ्त चिकित्सा की जायेगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आगे 35 वर्ष तक के लोगों की भी मुफ्त चिकित्सा करने की योजना बनायी जा रही है.
सद्व्यवहार सबसे बड़ा मरहम : उन्होंने कहा कि वे मरीजों में भगवान का स्वरूप देखते हैं. अतः उनकी किसी प्रकार की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके साथ प्रेम और सौहार्द का प्रदर्शन करना चाहिए. सद्व्यवहार सबसे बड़ा मरहम है. मरीजों से प्रेम से बात करने से उनकी आधी तकलीफ यूं ही दूर हो जाती है. महावीर कैंसर संस्थान के 20वें स्थापना दिवस पर उन्होंने संस्थान में लगाये गये गामा कैमरे और डीएसए फ्लूरोस्कोपिक रेडियोलाॅजी मशीन का भी उद्घाटन किया.
लिवर कैंसर की चिकित्सा में यह अत्यंत लाभकारी : अवसर पर रेडियोलाॅजी विभाग के प्रमुख डाॅ मधुकर दयाल ने डीएसए फ्लूरोस्कोपिक मशीन की खासियत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक एडवांस रेडियोलाॅजी की पद्धति है, जिसका उपयोग कैंसर और गैर कैंसर बीमारियों में भी होता है.
विशेषकर लीवर कैंसर की चिकित्सा में यह अत्यंत लाभकारी पद्धति है. गामा कैमरे की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए न्यूक्लियर मेडिसीन के प्रमुख डाॅ रविश्वर नारायण ने कहा कि यह रेडियो न्यूक्लीयाइड इमेजिंग के लिए अत्यंत उपयोगी डिवाइस है. इससे थाइरायड ऐवनाॅरमीलिटीज, माइनर बोन फ्रैक्चर, अर्थराइटिस आदि की जांच के साथ हार्ट को मॉनीटर कर सकते हैं.
वार्षिक पत्रिका अमृतघट का विमोचन
इस अवसर पर मुंबई से आये अंतरराष्ट्रीय सूफी गायक राजेश पांडेय ने अपने गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह के अंत में अपर निदेशक एमडब्ल्यूए अंजुम ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समारोह में आचार्य किशोर कुणाल ने संस्थान द्वारा प्रकाशित व वरिष्ठ पत्रकार मगनदेव नारायण सिंह द्वारा संपादित वार्षिक पत्रिका अमृतघट का विमोचन किया. साथ ही सर्जरी विभाग के डाॅ राहुल शाह को सम्मानित किया गया.
मांगों को लेकर जारी है अनिश्चितकालीन उपवास
आईजीआईएमएस में पिछले दिनों नर्सिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. इस मामले की जांच व प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर आईजीआईएमएस पारा मेडिकल छात्र संघ प्रशासनिक ब्लॉक के समीप अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठा है.
बुधवार की शाम प्रभारी निदेशक डॉ एसपी शाही व एमएस डॉ मनीष मंडल पारा मेडिकल छात्र-छात्राओं को समझाने पहुंचे. लेकिन, छात्र-छात्राओं का एक ही मांग था प्राचार्य को हटाया जाये. संघ के भारत भूषण ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं की जायेगी, तब तक उपवास जारी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन