पटना : 808 केंद्र, एडमिट कार्ड कल तक ही

Updated at : 13 Dec 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 808 केंद्र, एडमिट कार्ड कल तक ही

बीपीएससी. 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 16 को पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा पूर्व में की जा चुकी है. परीक्षा 16 दिसंबर को एक पाली में होगी. आयोग से मिली जानकारी अनुसार परीक्षा के लिए राज्य के 35 जिलों में 808 […]

विज्ञापन
बीपीएससी. 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 16 को
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से 64वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा पूर्व में की जा चुकी है.
परीक्षा 16 दिसंबर को एक पाली में होगी. आयोग से मिली जानकारी अनुसार परीक्षा के लिए राज्य के 35 जिलों में 808 केंद्र बनाये गये हैं, जहां परीक्षा की सारी तैयारियों लगभग पूरी की जा चुकी हैं. परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक परीक्षा का संचालन किया जायेगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि कल : आयोग की ओर से पूर्व में ही अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in तथा www.onlinebpsc.bih.gov.in पर उपलब्ध है. आयोग ने वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किया है, ताकि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी न हो. आयोग की ओर से बताया गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है.
बताया गया है कि अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा. यदि किसी अभ्यर्थी को वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो, तो हेल्पलाइन नं 0612-2215795 या मोबाइल 9297739013 पर संपर्क कर सकते हैं.
63वीं मेंस परीक्षा का कार्यक्रम घोषित : इस बीच बीपीएससी ने 63वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. परीक्षा 12 जनवरी से आरंभ होगी, जो 17 जनवरी तक चलेगी.
पहले दिन सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी. दूसरे दिन 13 जनवरी को सामान्य अध्ययन-प्रथम पत्र, तीसरे दिन 15 जनवरी को सामान्य अध्ययन-द्वितीय पत्र तथा चौथे व अंतिम दिन 17 जनवरी को अभ्यर्थी द्वारा चयनित ऐच्छिक (वैकल्पिक) विषय की परीक्षा होगी. परीक्षा आरंभ होने से एक सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन