पटना : 1140 प्राथमिक विद्यालयों के संचालन पर संकट

Updated at : 13 Dec 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 1140 प्राथमिक विद्यालयों के संचालन पर संकट

पटना जिले के 133 विद्यालय भी शामिल पटना : पटना जिला समेत राज्य भर में ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनके संचालन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) ने ऐसे विद्यालयों के संचालन पर सवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल जिला समेत राज्य भर में 1140 प्राथमिक विद्यालयों को […]

विज्ञापन
पटना जिले के 133 विद्यालय भी शामिल
पटना : पटना जिला समेत राज्य भर में ऐसे कई प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनके संचालन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी) ने ऐसे विद्यालयों के संचालन पर सवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल जिला समेत राज्य भर में 1140 प्राथमिक विद्यालयों को चिह्नित किया गया है, जिनमें नामांकन की संख्या संतोषप्रद नहीं है. 13 विद्यालयों में तो एक भी बच्चे का नामांकन नहीं हुआ है.
इनमें पटना जिले में ऐसे विद्यालयों की संख्या 133 है, जो राज्य में सर्वाधिक है. इसके बाद दूसरे स्थान पर बांका जिला है, जहां ऐसे विद्यालयों की संख्या 132 है. इसके अलावा अन्य सभी जिलों में यह संख्या दहाई व इकाई अंकों में ही है. स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीईपीसी के राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है. हालांकि खगड़िया व पश्चिम चंपारण जिले में औसत 40 नामांकन हैं.
13 विद्यालयों में नामांकन नहीं : रिपोर्ट के अनुसार राज्य में ऐसे 13 विद्यालय हैं, जहां मौजूदा सत्र में एक भी नामांकन नहीं है. 171 ऐसे विद्यालय हैं, जहां अधिकतम 20 बच्चों ने नामांकन कराया है.
इसी तरह 336 विद्यालयों में नामांकन की संख्या 21 से 30 तथा 620 विद्यालयों में दाखिला लेनेवाले बच्चों की संख्या 31 से 39 के बीच है. पटना जिले में दो विद्यालय हैं, जहां एक भी नामांकन नहीं है. 22 विद्यालयों में 20 बच्चों ने दाखिला लिया है, जबकि 38 विद्यालयों में नामांकन की संख्या 21 से 30 के बीच तथा 71 विद्यालयों में 31 से 39 के बीच नामांकन है.
किस जिले में कितने विद्यालय
पटना 133
बांका 132
नालंदा 80
भोजपुर 70
औरंगाबाद 50
सीवान 44
जमुई 39
बक्सर 38
गोपालगंज 36
गया 33
वैशाली 32
जहानाबाद 31
कैमूर 30
दरभंगा 29
मुंगेर 25
किशनगंज 22
पूर्वी चंपारण 22
सुपौल 21
मुजफ्फरपुर 21
सारण 20
भागलपुर 18
मधुबनी 15
सीतामढ़ी 15
लखीसराय 14
समस्तीपुर 13
कटिहार 13
अरवल 11
नवादा 11
पूर्णिया 11
रोहतास 11
शेखपुरा 07
मधेपुरा 07
अररिया 6
शिवहर 05
सहरसा 03
बेगूसराय 01
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन