पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने रांची हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की

Updated at : 11 Dec 2018 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने रांची हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जमानत के लिए मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने हाइकोर्ट से चारा घोटाले के तीन मामलों जैसे आरसी-64ए/96, आरसी-68ए/96 व आरसी-38ए/96 में जमानत देने का आग्रह किया है. ये मामले क्रमश: देवघर कोषागार, दुमका […]

विज्ञापन

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जमानत के लिए मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने हाइकोर्ट से चारा घोटाले के तीन मामलों जैसे आरसी-64ए/96, आरसी-68ए/96 व आरसी-38ए/96 में जमानत देने का आग्रह किया है. ये मामले क्रमश: देवघर कोषागार, दुमका कोषागार व चाईबासा कोषागार से अवैध राशि की निकासी से संबंधित है. लालू प्रसाद ने याचिका में कहा है कि वे 71 वर्ष के हो चुके है. कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित है. रिम्स में इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें जमानत दी जाये.

विदित हो कि कोषागारों से अवैध निकासी के आरोप में सीबीआइ की विशेष अदालत ने तीन मामलों में सजा सुनायी है. लालू प्रसाद ने हाइकोर्ट में क्रिमिनल अपील दायर कर सजा संबंधी सीबीआइ अदालत के आदेशों को चुनौती दी है. वे दिसंबर 2017 से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में सजा काट रहे हैं. बीमार होने के कारण लालू प्रसाद का इलाज रिम्स में चल रहा है. वे रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन