पटना : तेजस्वी जान लें, बिहार में हो रहा विकास : संजय सिंह

Updated at : 09 Dec 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी जान लें, बिहार में हो रहा विकास : संजय सिंह

पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सत्ता रूआब से चलती है. इसको चलाने के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ मिल कर काम करना होता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबके साथ सामंजस्य बैठा कर बिहार का विकास किया है. तेजस्वी प्रसाद यादव के माता और […]

विज्ञापन
पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सत्ता रूआब से चलती है. इसको चलाने के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ मिल कर काम करना होता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबके साथ सामंजस्य बैठा कर बिहार का विकास किया है. तेजस्वी प्रसाद यादव के माता और पिता के शासनकाल में तो थानों की कीमत लगती थी.
उस समय लालू प्रसादके आवास पर अधिकारी बिना चढ़ावा चढ़ाये पोस्टिंग नहीं पाते थे. अधिकारी पंगु हो गये थे. अबबिहार के अधिकारी और पदाधिकारी विकास का काम कर रहे है,क्योंकि बिहार का मुखिया उनसे सिर्फ रिजल्ट चाहता है. आज बिहार विकसित हो रहा है. तेजस्वी प्रसाद यादव अपराधियों के मुखिया के उत्तराधिकारी हैं. विरासत में ही अपराधियों का प्रतिनिधित्व करने का ही मौका मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन