पटना : स्वास्थ्य विभाग पहुंचा खुशबू की मौत का मामला, जांच टीम गठित
Updated at : 05 Dec 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बीएससी नर्सिंग की छात्रा खुशबू की मौत का मामला स्वास्थ्य विभाग में पहुंच गया है.पांच घंटे हड़ताल पर गयी संस्थान की सीनियर नर्स और मरीजों की हो रही परेशानी को देखने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार आईजीआईएमएस पहुंचे. उन्होंने संस्थान के डायरेक्टर डॉ एनआर विश्वास से […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बीएससी नर्सिंग की छात्रा खुशबू की मौत का मामला स्वास्थ्य विभाग में पहुंच गया है.पांच घंटे हड़ताल पर गयी संस्थान की सीनियर नर्स और मरीजों की हो रही परेशानी को देखने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार आईजीआईएमएस पहुंचे. उन्होंने संस्थान के डायरेक्टर डॉ एनआर विश्वास से मामले को समझा. प्रधान सचिव ने तुरंत मामले की जांच करने के लिए एक टीम का गठन किया.
जानकारी देते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डॉ कौशल किशोर को जांच का जिम्मा दिया गया है. एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मिल जायेगी. इधर, देर शाम तक छात्राएं प्रिंसिपल अनुजा डेलियम को निलंबित करने की मांग करती रहीं.
आईजीआईएमएस पहुंचे पप्पू यादव : इधर मामले की जानकारी होते ही सांसद पप्पू यादव आईजीआईएमएस पहुंचे. उन्होंने नर्सिंग छात्राओं से मुलाकात की और खुशबू के माता-पिता व परिजनों से मुलाकात की. पप्पू यादव थाने पहुंचे, जहां हंगामा कर रही नर्सिंग छात्राओं को बंद किया गया था. उन्हें रिहा करने की मांग पुलिस पदाधिकारियों से की.
खाली कराया गया हॉस्टल
आईजीआईएमएस में नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा खुशबू कुमारी की मौत के बाद छात्राओं के हंगामे को देखते हुए बुधवार को नर्सिंग हॉस्टल खाली करा दिया गया है. साथ ही अगले सात दिन तक नर्सिंग कॉलेज को बंद कर दिया गया है. जानकारी देते हुए आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि अगले एक सप्ताह नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह ठप रहेगी. इधर, पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव अरवल भेज दिया गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




