पटना : देश के छह करोड़ गरीबों को बनाया जा रहा है डिजिटल साक्षर : रविशंकर
Updated at : 05 Dec 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

तीन दिवसीय कौशल भारत रोजगार मेले की शुरुआत पटना : केंद्रीय कानून एवं आईटी मंत्री ने कहा कि पूरा देश डिजिटल हो रहा है. देश के छह करोड़ गरीबों को डिजिटल रूप से साक्षर किया जा रहा है. आने वाले समय में भारत कौशल विकास का बड़ा हब बनेगा. कौशल विकास समय की मांग है. […]
विज्ञापन
तीन दिवसीय कौशल भारत रोजगार मेले की शुरुआत
पटना : केंद्रीय कानून एवं आईटी मंत्री ने कहा कि पूरा देश डिजिटल हो रहा है. देश के छह करोड़ गरीबों को डिजिटल रूप से साक्षर किया जा रहा है. आने वाले समय में भारत कौशल विकास का बड़ा हब बनेगा. कौशल विकास समय की मांग है.
स्किल इंडिया को मजबूत बनाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा. भारत हुनरमंद देश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. प्रसाद मंगलवार को स्थानीय पाटलिपुत्र मैदान में तीन दिवसीय कौशल भारत रोजगार मेले का उद्घाटन कर रहे थे. मेले का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से किया गया है. इस मौके पर श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा विधायक संजीव चौरसिया व नितिन नवीन भी मौजूद थे.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश को बदल रही है. इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि यह तकनीक का जमाना है. तकनीक को अपनाना होगा. उन्होंने कहा कि स्किल, स्टार्टअप और मेक इन इंडिया से देश मजबूत होगा. भारत के हुनरमंद की हर जगह डिमांड है. दो करोड़ घरेलू कामगार को हुनरमंद बनाना है.
जापान, भारत के तीन लाख हुनरमंद को अपने यहां रोजगार देगा. रोजगार मेले की चर्चा करते हुए कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है. तकनीक से ही देश का विकास होगा. डिजिटल गर्वमेंट इज गुड गवर्नेंस. सवा सौ छोटे शहरों में बीपीओ खोले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 से 26 मई 2014 के बीच देश में 6.25 करो़ड़ शौचालय बना, जबकि मोदी सरकार में 9.25 करोड़. मेले आयोजकों से उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले सभी नौजवान का पूरा रिकाॅर्ड रखें. वे किस क्षेत्र में हुनरमंद होना चाहते हैं.
हर प्रमंडल में तीन दिवसीय रोजगार मेले का हो रहा आयोजन : विजय सिन्हा
राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर प्रमंडल में तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार की जगह स्वरोजगार की ओर बढ़ें. मेधा की हमेशा कद्र होती है. मेले में आयी कंपनियों से कहा कि वे अपनी पूरा ब्योरा पोर्टल पर रखें. विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि बिहार हुनर का भंडार है.
बिहारी प्रतिभा की कद्र हर जगह है. विधायक नितिन नवीन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से रोजगार के नये आयाम को जोड़ने में मदद मिलेगी. इसके पहले एनएसडीसी के जयकांत सिंह ने विस्तार से मेले की जानकारी दी. मेले में 60 से अधिक कंपनियां आयी हैं. पहले दिन डेढ़ हजार लोग मेले में आये हैं. कार्यक्रम के दौरान दर्जन भर लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन आमोद कंठ ने किया. मंच पर पटना की मेयर सीता साहू सहित भावना वर्मा भी मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




