भभुआ सीमेंट फैक्टरी में वाणिज्य कर का छापा

Published at :04 Dec 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
भभुआ सीमेंट फैक्टरी में वाणिज्य कर का छापा

पटना : जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स चोरी के मामले में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में यूपी के वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं. भभुआ स्थित इको सीमेंट फैक्ट्री में सोमवार की शाम को छापेमारी शुरू की गयी. इस फैक्ट्री को वर्तमान में ईमामी […]

विज्ञापन

पटना : जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स चोरी के मामले में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने एक कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में यूपी के वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं. भभुआ स्थित इको सीमेंट फैक्ट्री में सोमवार की शाम को छापेमारी शुरू की गयी. इस फैक्ट्री को वर्तमान में ईमामी सीमेंट कंपनी ने खरीद लिया है. इस कंपनी पर आरोप है कि इसने यूपी से बड़ी संख्या में कई तरह का कच्चा मैटेरियल मंगवाया था, लेकिन हकीकत में ये सभी माल यहां लाये ही नहीं गये.

बल्कि यह माना जा रहा है कि ये सभी माल कागज पर ही ट्रांसफर कर लिये गये हैं. हालांकि अभी इस बात की स्पष्ट रूप से जांच की जा रही है. इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि कितने का माल यूपी से मंगवाया गया और कितना कागज पर ही सप्लाई हो गया. इसके अलावा कंपनी में सामान की खरीद के दौरान जीएसटी को लेकर कई स्तर पर गड़बड़ी की गयी है, जिसकी जांच गंभीरता से चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन