पटना : पीएमसीएच के ऑक्सीजन कर्मी एक घंटा हड़ताल पर

Updated at : 28 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच के ऑक्सीजन कर्मी एक घंटा हड़ताल पर

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्य कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया. हालांकि उनकी हड़ताल शुरू होने के एक घंटे बाद ही खत्म हो गयी. लेकिन एक घंटे में थोड़ी बहुत मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऑक्सीजन सिलिंडर व मॉक्स लगाने […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्य कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया. हालांकि उनकी हड़ताल शुरू होने के एक घंटे बाद ही खत्म हो गयी. लेकिन एक घंटे में थोड़ी बहुत मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. ऑक्सीजन सिलिंडर व मॉक्स लगाने में इमरजेंसी वार्ड के मरीजों को थोड़ी परेशानी हुई. वहीं जानकारी देते हुए पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एक घंटे के लिए हड़ताल पर गये.
हालांकि अस्पताल प्रशासन ने पहले से ही अपने कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया था और बाहर से कर्मचारी भी बुला लिये गये थे. अधीक्षक ने कहा कि कर्मचारियों का आरोप है कि सात महीने से उनको वेतन का भुगतना नहीं किया जा रहा है. उनकी परेशानी बहुत जल्द खत्म हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन