पटना : फरवरी में भाजपा के ओबीसी प्रतिनिधियों का होगा जुटान

Updated at : 24 Nov 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : फरवरी में भाजपा के ओबीसी प्रतिनिधियों का होगा जुटान

पटना : भाजपा मिशन 2019 के तहत अगले साल फरवरी के पहले पखवाड़ा में देश भर के ओबीसी नेताओं को पटना में जुटान करने जा रही है. पार्टी की नजर सूबे के पिछड़े व अतिपिछड़ों वोट बैंक पर है. इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी भाग लेंगे. पार्टी ओबीसी मोर्चा के […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा मिशन 2019 के तहत अगले साल फरवरी के पहले पखवाड़ा में देश भर के ओबीसी नेताओं को पटना में जुटान करने जा रही है. पार्टी की नजर सूबे के पिछड़े व अतिपिछड़ों वोट बैंक पर है. इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी भाग लेंगे. पार्टी ओबीसी मोर्चा के देश भर के जिला अध्यक्ष, महामंत्री और मंडल अध्यक्षों को पटना बुला रही है.

यहां पर उनका दो दिनों का अधिवेशन होगा. सभी प्रदेश के मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी भी भाग लेंगे. भाजपा अपने विभिन्न सात मोर्चा का कार्यक्रम देश के विभिन्न प्रांतों में कर रही है. इसी कड़ी में पटना में पार्टी ओबीसी का बड़ा जुटान करने जा रही है. 21 नवंबर को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बिहार के आधे दर्जन नेताओं की बैठक दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के साथ हुई. इस बैठक में ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई. इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने चार से 10 फरवरी तक गांधी मैदान को आरक्षित कराया है. इस कार्यक्रम में भाग लेने लिए जो लोग आयेंगे उनके ठहरने की व्यवस्था गांधी मैदान में होगी. करीब 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था गांघी मैदान में होगी. आठ और नौ फरवरी को बापू सभागार में ओबीसी मोर्चा का प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा.

इसमें देश भर के पांच हजार से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. 10 फरवरी को गांधी मैदान में खुला अधिवेशन होगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा ने पूर्व मंत्री सम्राट चौघरी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, पूर्व विधायक राजीव रंजन सहित जयनाथ चौहान व भीम साहू की एक कमेटी बनायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन