बिहार के इन 17 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बारिश की तस्वीर

Bihar Weather: बिहार के 17 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों तक तेज बारिश, वज्रपात और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने रविवार को 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पटना में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जबकि कई जिलों में तेज बारिश और हवा चलने की संभावना जताई गई है.

5 दिन तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

28 जून को अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा और सहरसा में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पटना, नालंदा, जहानाबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

पिछले 24 घंटे में बदला मौसम

शनिवार को भीषण गर्मी के बीच बिहार के कई जिलों में मौसम ने करवट ली. खगड़िया, बेगूसराय और बांका में तेज बारिश हुई. वहीं नालंदा, मुजफ्फरपुर, बेतिया और मधुबनी में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मुजफ्फरपुर में करीब एक घंटे की बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया. दूसरी ओर पटना में पूरे दिन तेज धूप और उमस बनी रही.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीन जिलों में 41 डिग्री से ऊपर रहा पारा

बारिश के बावजूद कई जिलों में गर्मी का असर कायम रहा. कैमूर 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. बक्सर में 41.2 डिग्री और शेखपुरा में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

पटना में भी बारिश के आसार

पटना में बूंदाबांदी शुरू हो गई है. रविवार को दिनभर ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. बीच-बीच में तेज हवा भी चल सकती है. कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है. हालांकि उमस से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है.

Also Read: बिहार में अगले 48 घंटे मानसून दिखाएगा दम, IMD ने जारी किया भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन