पटना : फोरलेन पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 11 अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 23 Nov 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर फोरलेन पर हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को पटना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से लूटी गयी और चोरी की गयी 14 बाइक, दो देशी पिस्तौल, दस मोबाइल फोन, मास्टर चाबी व पांच हजार नकद बरामद किया गया […]
विज्ञापन
पटना : फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर फोरलेन पर हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को पटना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से लूटी गयी और चोरी की गयी 14 बाइक, दो देशी पिस्तौल, दस मोबाइल फोन, मास्टर चाबी व पांच हजार नकद बरामद किया गया है.
इस गिरोह ने फोरलेन पर आतंक मचा रखा था और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था. यह गिराेह उत्तर बिहार के गिरोह से भी जुड़ा है. ये लोग बाइक की लूट या चोरी करने के बाद उत्तर बिहार के गिरोह को मात्र पांच हजार में दे देते थे और फिर वह गिरोह इन बाइक को नेपाल तक पहुंचा देता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




