पटना : लालू-तेजस्वी ने पूछा, सीबीआई के काम में हस्तक्षेप करने वाले मंत्री का बताएं नाम

Updated at : 23 Nov 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लालू-तेजस्वी ने पूछा, सीबीआई के काम में हस्तक्षेप करने वाले मंत्री का बताएं नाम

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीबीआई निदेशक के खुलासे व कथित फोन टैपिंग मामले में शामिल केंद्रीय मंत्रियों का नाम खुलासा करने की मांग की है. ट्विट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि उस केंद्रीय मंत्री का नाम सार्वजनिक किया जाये जो सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्था में […]

विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीबीआई निदेशक के खुलासे व कथित फोन टैपिंग मामले में शामिल केंद्रीय मंत्रियों का नाम खुलासा करने की मांग की है. ट्विट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि उस केंद्रीय मंत्री का नाम सार्वजनिक किया जाये जो सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्था में हस्तक्षेप कर हमारे केस संबंधित फाइल अपने घर मंगवाता था, सीबीआई निदेशक से मिलना चाहता था और सीबीआई के उच्च अधिकारी को निर्देश देता था.
उस मंत्री का नाम बताएं जो चार्जशीट दाखिल करने और गिरफ्तारी में रुचि ले रहा था ? राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी इससे संबंधित खबर शेयर करते हुए कहा – कौन है वो? बताइये बताइये? अन्य ट्विट में नेता प्रतिपक्ष ने मुजफ्फरपुर के जिला नजारत कार्यालय में घोटाला संबंधित एक खबर शेयर करते हुए कहा – बिहार में 233 करोड़ का एक और घोटाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन