ePaper

बिहार में 14 आश्रय गृहों के मामलों की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग वाली याचिका दायर

Updated at : 22 Nov 2018 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 14 आश्रय गृहों के मामलों की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग वाली याचिका दायर

नयी दिल्ली : सुप्रीमकोर्ट में बृहस्पतिवार को दायर एक याचिका में बिहार के 14 आश्रय गृहों में लड़कियों के कथित शारीरिक और यौन शोषण की एक निष्पक्ष एजेंसी द्वारा अदालत की निगरानी में जांच तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी. ‘टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान’ (टीआईएसएस) की रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपी गयी है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीमकोर्ट में बृहस्पतिवार को दायर एक याचिका में बिहार के 14 आश्रय गृहों में लड़कियों के कथित शारीरिक और यौन शोषण की एक निष्पक्ष एजेंसी द्वारा अदालत की निगरानी में जांच तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी. ‘टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान’ (टीआईएसएस) की रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपी गयी है और इसमें राज्य के मुजफ्फरपुर आश्रय स्थल सहित 15 आश्रय गृहों की लड़कियों के मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन को रेखांकित किया गया है. मुजफ्फरपुर आश्रय स्थल के मामलों की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है.

पत्रकार निवेदिता झा द्वारा दायर याचिका में बिहार के इन 14 (अन्य) आश्रय गृहों के मामलों की प्राथमिकी दर्ज करने तथा अदालत की निगरानी में जांच या निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है जैसा कि टीआईएसएस की रिपोर्ट में कहा गया है. याचिका में अधिकारियों को इन आश्रय स्थलों में कथित शारीरिक एवं यौन शोषण की पीड़ितों के पुनर्वास के पहलू पर गौर करने तथा उन्हें मुआवजा देने के निर्देश का भी अनुरोध किया गया.

ये भी पढ़ें… बिहार के शेल्टर होम में यौन शोषण के मामलों केसामनेआने के बाद देशभर में 539 बाल गृहहुए बंद : डब्ल्यूसीडी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन