पटना : तेजस्वी यादव का सामाजिक न्याय भ्रष्टाचार मार्का है : संजय सिंह
Updated at : 21 Nov 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय भ्रष्टाचार मार्का है. वह भ्रष्टाचार में इस कदर दिख रहे हैं कि उनको जनता की नजरें भी नहीं दिखती. केस, कोर्ट और जेल आपके परिवार का लाइफ स्टाइल बन गया है. किस मुंह से जनता […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय भ्रष्टाचार मार्का है. वह भ्रष्टाचार में इस कदर दिख रहे हैं कि उनको जनता की नजरें भी नहीं दिखती. केस, कोर्ट और जेल आपके परिवार का लाइफ स्टाइल बन गया है.
किस मुंह से जनता के सामने स्पष्टीकरण देंगे कि भ्रष्टाचार उन्होंने नहीं किया. भ्रष्टाचार के बूते खड़ी अकूत संपत्ति छिपाने से नहीं छिपेगी. तेजस्वी यादव के राजनीतिक भविष्य का काउंट-डाउन चल रहा है. अब उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला न तो लालू-राबड़ी और नहीं बिहार की जनता करेगी. अब तो यह फैसला ईडी-सीबीआई-आईटी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




