पटना : फ्लैट में रात भर छलकाये जाम, सुबह तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्रा पुलिस ने अपार्टमेंट में चल रही शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है. यही नहीं पुलिस ने हत्या की साजिश को भी नाकाम किया है. जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्रा में मौजूद अानंद वाटिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 201 में शनिवार की पूरी रात जाम छलकाया गया. पार्टी इतनी लंबी चली कि भोर हो […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्रा पुलिस ने अपार्टमेंट में चल रही शराब पार्टी का भंडाफोड़ किया है. यही नहीं पुलिस ने हत्या की साजिश को भी नाकाम किया है.
जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्रा में मौजूद अानंद वाटिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 201 में शनिवार की पूरी रात जाम छलकाया गया. पार्टी इतनी लंबी चली कि भोर हो गया. नशे में धुत्त लोग फ्लैट में शोर-शराबा कर रहे थे. इस दौरान पुलिस को गुप्ता सूचना मिली. इस पर पाटलिपुत्रा पुलिस ने भोर के 5 बजे फ्लैट में छापेमारी कर दी.
इस दौरान तीन लोग नशे की हालत में मिले. शराब और सिगरेट का दौर जारी था. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो आरोपित ऐसे भी पकड़े गये हैं जो पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है. इसमें नेहरूनगर का रहने वाला अभ्यानंद उर्फ राहुल(29), अजित झा(25), निवासी हाईकोर्ट कैंपस पटना और विजय कुमार(23), निवासी शिवपुरी शामिल हैं. अभ्यानंद को छोड़कर सभी पहले जेल जा चुके हैं.
हत्या की रची जा रही थी साजिश : दरअसल यह शराब पार्टी सिर्फ मौज-मस्ती के लिए ही नहीं आयोजित की गयी थी. बल्कि शराब के नशे में हत्या की साजिश भी रची जा रही थी. पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक नाइन एमएम का पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि यह लोग किसी की हत्या करने वाले थे. लेकिन पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अनहोनी को टाल दिया है. पुलिस ने फ्लैट से शराब की खाली बोतलें व अन्य चीजें पड़ी हुई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










