पटना : नवंबर में सत्र के दौरान पेश होगा दूसरा अनुपूरक बजट
Updated at : 07 Nov 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 26 नवंबर से विधानमंडल का सत्र शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान राज्य का दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया जायेगा. इसके करीब 12 हजार करोड़ के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वित्त विभाग के स्तर पर इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी […]
विज्ञापन
पटना : 26 नवंबर से विधानमंडल का सत्र शुरू होगा, जो 30 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान राज्य का दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया जायेगा. इसके करीब 12 हजार करोड़ के आसपास होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
वित्त विभाग के स्तर पर इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. सभी विभागों से एक नवंबर तक अपना-अपना योजना आकार का संभावित आकार भेजने के लिए कहा गया था. लेकिन, कई विभागों ने अपना प्लान ऑउट-ले नहीं भेजा है. इस वजह से अनुपूरक बजट का पूरा आकार तय नहीं हो पा रहा है. वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों को सख्ती से आदेश दिया है कि वे जल्द से जल्द अपनी योजना से संबंधित मांग भेज दें.
ताकि अनुपूरक बजट तैयार किया जा सके. गौरतलब है कि इससे पहले पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया था, जो 19 हजार करोड़ का था. इसमें सात हजार करोड़ रुपये मुख्यमंत्री आकस्मिक निधि की राशि शामिल थी. इस बार आकस्मिक निधि की राशि शामिल नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




