दानापुर : सगुना मोड़ से खगौल तक वाहनों की कतार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर : नगर में वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. रात नौ बजे के बाद नो इंट्री समाप्त होने के बाद जेपी सेतु की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार […]
विज्ञापन
दानापुर : नगर में वाहनों की लंबी कतार के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. रात नौ बजे के बाद नो इंट्री समाप्त होने के बाद जेपी सेतु की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. इससे सुबह तक सगुना मोड़ से खगौल रोड व शाहपुर से छितनवां तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है. नो इंट्री समाप्त होने के बाद भारी वाहन चालक सड़क पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं.
इस कारण स्कूली बसें समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रही हैं. खगौल रोड में वाहनों की लंबी कतार के कारण ट्रेन पकड़ने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.जाम से निजात दिलाने के लिए पिछले दिनों डीएम ने एक रूपरेखा तैयार की थी ताकि रात को लगने वाले जाम से राहत मिल सके. रात को नो इंट्री में चलने वाले बड़े वाहनों को एक साथ नगर में प्रवेश नहीं कराया जायेगा. इसको देखते हुए दिन में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 30 से दानापुर जाने वाले बड़े वाहनों को मनेर गांधी मैदान में खड़ा कराया जा रहा है.
रात को नौ बजे से सुबह चार बजे तक एक-एक करके ट्रकों व बड़े वाहनों को छोड़ा जा रहा है. इसके बाद भी सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है. थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि डीएम का निर्देश है कि भारी वाहनों को दिन में बिहटा , नौबतपुर व मनेर में रोका जाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










