पटना : थ्रीडी थियेटर के लिए मूवी बैंक खंगाल रहा है जू प्रशासन

Updated at : 30 Oct 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : थ्रीडी थियेटर के लिए मूवी बैंक खंगाल रहा है जू प्रशासन

पटना : थ्रीडी थियेटर में दिखाने के लिए इन दिनों पटना जू प्रशासन वाइल्ड लाइफ मूवी बैंक को खंगाल रहा है. विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटरों से प्राप्त वाइल्ड लाइफ मूवी कलेक्शन को देख कर जू के अधिकारी उन मूवियों की सूची बना रहे हैं, जो थ्रीडी थियेटर में दिखायी जायेगी. सूची बन जाने के बाद जू प्रशासन […]

विज्ञापन
पटना : थ्रीडी थियेटर में दिखाने के लिए इन दिनों पटना जू प्रशासन वाइल्ड लाइफ मूवी बैंक को खंगाल रहा है. विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटरों से प्राप्त वाइल्ड लाइफ मूवी कलेक्शन को देख कर जू के अधिकारी उन मूवियों की सूची बना रहे हैं, जो थ्रीडी थियेटर में दिखायी जायेगी. सूची बन जाने के बाद जू प्रशासन उनमें से तीन-चार फिल्मों को दिखाने का उनके डिस्ट्रीब्यूटरों से लाइसेंस लेगी. विदित हो कि पटना जू का थ्रीडी थियेटर बन कर लगभग तैयार हो चुका है.
इसका 95 फीसदी काम पूरा हो गया है और फिनिशिंग टच देने का काम चल रहा है. सात करोड़ खर्च कर बना यह थियेटर मार्च तक चालू हो जायेगा. इसमें हर दिन तीन चार शो चलाये जायेंगे और एक साथ 140 दर्शक इसका मजा ले सकेंगे. हर शो में अलग-अलग फिल्में दिखाई जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन