ePaper

बिहार बोर्ड : इंटर सेंटअप टेस्ट एक से, तैयारी पूरी

Updated at : 30 Oct 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार बोर्ड : इंटर सेंटअप टेस्ट एक से, तैयारी पूरी

विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिये गये हैं परीक्षा में 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा शेष प्रश्न लघु एवं दीर्घ उत्तरीय होंगे पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में इंटरमीडिएट की सेंटअप (जांच) परीक्षा एक नवंबर से आरंभ हो रही है. यह परीक्षा छह नवंबर तक चलेगी. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ […]

विज्ञापन
विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिये गये हैं
परीक्षा में 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा शेष प्रश्न लघु एवं दीर्घ उत्तरीय होंगे
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में इंटरमीडिएट की सेंटअप (जांच) परीक्षा एक नवंबर से आरंभ हो रही है. यह परीक्षा छह नवंबर तक चलेगी. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से पूर्व में ही परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है. परीक्षा को लेकर विद्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिये गये हैं.
दोनों परीक्षाएं तीन-तीन घंटे की व दो पालियों में आयोजित होंगी. पहली पाली का संचालन सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक किया जायेगा, जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 1:15 बजे से 4:30 बजे तक होगा. परीक्षा के आरंभ में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जायेगा.
सभी विषयों के प्रश्नपत्र में 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा शेष प्रश्न लघु एवं दीर्घ उत्तरीय होंगे. पहले दिन (एक नवंबर) पहली पाली में रसायन विज्ञान (आईएससी), अर्थशास्त्र (आईए व आईकॉम) तथा द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान (आईए), बिजनेस स्टडीज (आईकॉम) की परीक्षा होगी.
परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग : जिले में डीएलएड की परीक्षा भी चल रही है. पिछले 27 अक्टूबर से आरंभ यह परीक्षा दो नवंबर तक चलेगी. इस परीक्षा के लिए जिले के 35 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने कहा है कि एक व दो नवंबर को दोनों परीक्षाएं होने के कारण विद्यालयों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. विद्यालयों में सात से 14 नवंबर तक दीपावली व छठ की छुट्टी है. अत: सेंटअप परीक्षा की तिथि में आंशिक रूप से परिवर्तन भी नहीं किया जा सकता है. ऐसे में निर्धारित तिथि तक बोर्ड को सेंटअप का रिजल्ट भी सौंपना भी संभव नहीं होगा.
इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने डीएलएड की एक व दो नवंबर को होनेवाली परीक्षा 15 व 16 नवंबर को लेने की मांग की है. वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिन्हा ने आगामी एक नवंबर से आरंभ हो रही इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की है.
उन्होंने कहा है कि 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक बिहार बोर्ड से संबद्ध प्रशिक्षण महाविद्यालयों के तीन सत्रों की परीक्षा हो रही है. वहीं 31 अक्टूबर से विश्व बैंक संपोषित डीएलएड कोर्स के दो सभों की परीक्षा आरंभ हो रही है, जो 27 नवंबर तक चलेगी. इन सब को ध्यान में रखते हुए डॉ सिन्हा ने बिहार बोर्ड से सेंटअप परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की है.
एडमिट कार्ड में सुधार आज तक
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 के डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि मंगलवार को है. पिछले 25 अक्टूबर को बोर्ड ने छात्र हिद को ध्यान में रखते हुए सुधार की तिथि बढ़ा कर 30 अक्टूबर की थी.
अत: अंतिम तिथि तक किसी डमी एडमिट कार्ड में छात्र या छात्र के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आरक्षण कोटि, लिंग, विषय, जन्मतिथि व फोटो आदि में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उसमें सुधार किया जा सकता है.
ताकि निर्गत होनेवाले मूल एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाये. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इसके बाद सुधार के लिए अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि पिछले 14 अक्टूबर को मैट्रिक व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करते हुए बोर्ड की ओर से 25 अक्टूबर तक सुधार का समय दिया गया था. उसके बाद छात्र हित में पुन: तिथि बढ़ायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन