पटना :पटना सिटी बस सेवा को मिलेगा कमेंडेबल इनीशिएटिव अवार्ड
Updated at : 29 Oct 2018 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना सिटी बस सेवा का चयन कमेंडेबल इनीशिएटिव अवार्ड के लिए किया गया है. भारत सरकार के आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा बेस्ट सिटी बस अवार्ड श्रेणी में यह अवार्ड दिया जायेगा. अवार्ड चार नवंबर को नागपुर के चिटनवीस सेंटर में आयोजित 11वें अर्बन मोबेेेलिटी इंडिया कांफ्रेंस में महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री […]
विज्ञापन
पटना : पटना सिटी बस सेवा का चयन कमेंडेबल इनीशिएटिव अवार्ड के लिए किया गया है. भारत सरकार के आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा बेस्ट सिटी बस अवार्ड श्रेणी में यह अवार्ड दिया जायेगा. अवार्ड चार नवंबर को नागपुर के चिटनवीस सेंटर में आयोजित 11वें अर्बन मोबेेेलिटी इंडिया कांफ्रेंस में महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री द्वारा दिया जायेगा.
विदित हो कि परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट ‘फ्रॉम जीरो टू सेंचुरी अप : ए न्यू सरप्राइज इन पटना सिटी बस’ का अवार्ड के लिए चयन शहरवासियों के लिए इसकी उपयोगिता को देखते हुए किया गया है. शहर के छह अलग-अलग रूटों में चलने वाले पटना सिटी बस सेवा के 88 बसों से यात्रियों को काफी सुविधा हुई है और आने जाने का खर्च घटा है. केवल छह महीने के परिचालन अवधि में 50 लाख यात्रियों ने इसका लाभ उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




