ePaper

लालू का ट्वीट, अस्थाना की आस्था देश अउर संविधान में कम, मोदी एंड कंपनी में अधिक बा

Updated at : 28 Oct 2018 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
लालू का ट्वीट, अस्थाना की आस्था देश अउर संविधान में कम, मोदी एंड कंपनी में अधिक बा

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से भी सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना पर लगातार हमले हो रहे हैं. रविवार को भी लालू प्रसाद ने अस्थाना की बीजेपी को दिये गये पैसे वाली खबर का लिंक शेयर करते हुए कहा भोजपुरी में ट्विट किया है. उन्होंने अपने ट्विट में अस्थाना को संविधान का […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से भी सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना पर लगातार हमले हो रहे हैं. रविवार को भी लालू प्रसाद ने अस्थाना की बीजेपी को दिये गये पैसे वाली खबर का लिंक शेयर करते हुए कहा भोजपुरी में ट्विट किया है. उन्होंने अपने ट्विट में अस्थाना को संविधान का कम ओर मोदी का ज्यादा वफादार बताया है.

लालू ने अपने ट्विट में लिखा -वाह भाई वाह! अस्थाना की आस्था देश अउर संविधान में कम और मोदी एंड कंपनी में अधिक बा. जबर भक्ति है रे भाई. इ आस्था का आदान-प्रदान दूनों तरफ से सेम टू सेम लागत बा. ‘ यू स्क्रैच माई बैक आइ स्क्रैच योर बैक ‘ वाला नमूना बा. मालूम हो कि सूरत के रिटायर्ड पीएसआई ने हाल ही में सीबीआई को किये चौंकाने वाले ई-मेल में बताया है कि अस्थाना ने पुलिस के वेलफेयर फंड से 20 करोड़ रुपये भाजपा को चुनावी चंदे के रूप में दिये थे.

अस्थाना पर तेजस्वी ने भी खड़े किये गंभीर सवाल
सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नेभी गंभीर सवाल खड़ेकरतेहुए ट्वीट किया हैं. उन्होंने ट्विट कर पूछा है, सीबीआई ने अभी तक सृजन घोटाला के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं किया है. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने राजद विधायक और प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के एक ट्विट को रिट्विीट किया. उस ट्विट में लिखा है- ये वही राकेश अस्थाना हैं, जिसने नीतीश कुमार, सुशील मोदी, एलके आडवाणी से मिल कर लालू जी को साजिशकर्ता बनाया. श्याम बिहारी सिन्हा ने नीतीश कुमार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने के बावजूद नामजद नहीं किया. गोधरा कांड में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मोटी रकम लेकर क्लीन चिट दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन