छठ और दिवाली पर रेलवे की 78 विशेष ट्रेनें लगाएगी 519 फेरे

नयी दिल्ली/पटना : दिवाली और छठ पूजा में घर जाने के लिए टिकट की कमी से जूझ रहे यात्रियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे 78 विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्योहारी सीजन में 2.2 लाख अतिरिक्त बर्थ जोड़ रही है. जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते […]
नयी दिल्ली/पटना : दिवाली और छठ पूजा में घर जाने के लिए टिकट की कमी से जूझ रहे यात्रियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे 78 विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्योहारी सीजन में 2.2 लाख अतिरिक्त बर्थ जोड़ रही है. जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 78 विशेष ट्रेनें चलायी जा रही हैं. ये ट्रेनें त्योहारी सीजन में 519 फेरे लगाएगी.
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने संवाददाताओं से कहा कि इन विशेष ट्रेनों के सभी फेरों को मिला लिया जाये तो उत्तर रेलवे जोन में विभिन्न गंतव्यों तक जाने वाली ट्रेनों में 2.2 लाख से भी ज्यादा सीटें जुड़ जायेंगी. सभी विशेष ट्रेनों को उनकी रवानगी के वक्त से कम से कम 30 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर लगाया जायेगा ताकि यात्री आराम से उनमें चढ़ सकें. सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को निर्देश दिया है कि वह इन विशेष ट्रेनों के समय पर गंतव्य तक पहुंचने पर ध्यान दे. इस वर्ष दिवाली सात नवंबर, बुधवार को जबकि छठ पूजा 13 नवंबर को है. वैसे तो दोनों त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाये जाते हैं, लेकिन छठ पूजा खास तौर से बिहार और उत्तर प्रदेश में खास मनाई जाती है.
दोनों राज्यों के लाखों लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काम करते हैं और त्योहार के दौरान सपरिवार अपने गांव जाते हैं. रेलवे ने एक बयान में कहा कि वैसे तो सामान्य दिनों में दिल्ली के सभी स्टेशनों से औसतन साढ़े आठ लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं, लेकिन त्योहारी सीजन में सिर्फ नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही करीब छह लाख लोग रोजाना यात्रा करते हैं. सामान दिनों में आनंद विहार टर्मिनल से करीब 50 हजार लोग यात्रा करते हैं जिनकी संख्या त्योहारों में बढ़ कर 80 हजार हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




