मसौढ़ी : सहायक अवर निरीक्षक के द्वारा रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

मसौढ़ी : जमीन विवाद के एक पुराने मामले में रिपोर्ट भेजने के एवज में गौरीचक के एक सहायक अवर निरीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये बतौर रिश्वत ले लेने के बाद अपने से सीनियर एक पदाधिकारी को दो हजार रुपये जबरन देने का दबाव बनाने से एक शख्स टूट गया . बाद में मृत्युजंय नाम का […]
मसौढ़ी : जमीन विवाद के एक पुराने मामले में रिपोर्ट भेजने के एवज में गौरीचक के एक सहायक अवर निरीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये बतौर रिश्वत ले लेने के बाद अपने से सीनियर एक पदाधिकारी को दो हजार रुपये जबरन देने का दबाव बनाने से एक शख्स टूट गया .
बाद में मृत्युजंय नाम का उक्त युवक ने योजना बनाकर सहायक अवर निरीक्षक से इस संबंध में की गयी बातचीत का ऑडियो बना लिया और उक्त ऑडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया . इधर, ऑडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा और पुनपुन व गौरीचक समेत अन्य क्षेत्रों में लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा .इस बाबत पटना सदर डीएसपी सुशांत सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच करायी जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




