पटना : पुराने वेतनमान और पेंशनरों का महंगाई भत्ता सात से नौ प्रतिशत हुआ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने सातवां वेतनमान पा रहे कर्मियों के महंगाई भत्ता (डीए) में दो फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा पहले की कर दी है.इसके बाद अब इसी तर्ज पर पुनरीक्षित वेतनमान या जिन कर्मियों या विभागों या निकायों के कर्मियों को पुराना वेतनमान ही मिल रहा है, उनके महंगाई भत्ता में भी दो […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने सातवां वेतनमान पा रहे कर्मियों के महंगाई भत्ता (डीए) में दो फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा पहले की कर दी है.इसके बाद अब इसी तर्ज पर पुनरीक्षित वेतनमान या जिन कर्मियों या विभागों या निकायों के कर्मियों को पुराना वेतनमान ही मिल रहा है, उनके महंगाई भत्ता में भी दो फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है. इनका महंगाई भत्ता भी सात प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत कर दिया गया है.
इसके अलावा पेंशनभोगियों या पारिवारिक पेंशन पा रहे लोगों के लिए भी डीए की दर को बढ़ाकर नौ फीसदी कर दी गयी है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2018 के प्रभाव से ही लागू होगा. पेंशन से जुड़ा राज्य सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय यह भी लिया है कि डीए की गणना में 50 पैसे या इससे अधिक पैसे को अगले रुपये में बदलते हुए इसकी गणना की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










