पटना : 28 को सभी बूथों पर स्पेशल कैंप लगा कर जमा किये जायेंगे आवेदन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2018 8:57 AM

विज्ञापन

पटना : 28 अक्तूबर को सूबे के सभी 72 हजार बूथों पर स्पेशल कैंप लगाये जायेंगे. इन स्पेशल कैंपों में बीएलओ मौजूद रहेंगे, जो मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन करने संबंधित आवेदन स्वीकार करेंगे. गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं उप निर्वाचन […]

विज्ञापन
पटना : 28 अक्तूबर को सूबे के सभी 72 हजार बूथों पर स्पेशल कैंप लगाये जायेंगे. इन स्पेशल कैंपों में बीएलओ मौजूद रहेंगे, जो मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन करने संबंधित आवेदन स्वीकार करेंगे.
गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन प्रोग्राम के तहत 31 अक्तूबर तक ही दावा-आपत्ति लिया जाना है. उससे पहले 28 तारीख को अंतिम रविवार होगा.
इसलिए अभियान चला कर अब तक छूटे दिव्यांग, महिलाओं व युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं. कैंपों में बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित हो ताकि कोई मतदाता आवेदन जमा करने से वंचित न हो सके. वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से इसका पर्यवेक्षण कराया जाये. वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलों में उपलब्ध ईवीएम, वीवपैट की एफएलसी सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन