पटना : छठपूजा को लेकर पीएमसीएच अलर्ट, 10 बेड और ओटी रिजर्व
Updated at : 26 Oct 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : छठपूजा को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बैठक का आयोजन किया गया. गुरुवार को पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद की देखरेख में आयोजित इस बैठक में छठपूजा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गयी. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी […]
विज्ञापन
पटना : छठपूजा को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बैठक का आयोजन किया गया. गुरुवार को पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद की देखरेख में आयोजित इस बैठक में छठपूजा की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गयी.
पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पीएमसीएच को दीपावली से लेकर छठ तक अलर्ट जारी किया गया है. इसके लिए इमरजेंसी में अलग से 10 बेड सुरक्षित रख दिये गये हैं. इसके अलावा ओटी नंबर एक को रिजर्व रखा जायेगा. साथ ही 24 घंटे ऑपरेशन करने का आदेश जारी किया गया है. इसमें अलग से 15 सर्जन डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. बैठक के मौके पर सभी विभाग के अध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




