सीबीआई के बहाने लालू-तेजस्वी केंद्र-राज्य सरकार पर हमलावर
Updated at : 26 Oct 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीबीआई विवाद और मुजफ्फरपुर कांड के बहाने लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार केंद्र व राज्य की सरकार पर हमलावर हैं. लालू-तेजस्वी ने एक के बाद एक ट्विट-रिट्विट करते हुए नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. लालू ने पहले उस खबर को रिट्विट किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने […]
विज्ञापन
पटना : सीबीआई विवाद और मुजफ्फरपुर कांड के बहाने लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार केंद्र व राज्य की सरकार पर हमलावर हैं.
लालू-तेजस्वी ने एक के बाद एक ट्विट-रिट्विट करते हुए नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. लालू ने पहले उस खबर को रिट्विट किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने शेल्टर होम कांड के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जतायी थी.
वहीं, तेजस्वी ने न्याय यात्रा में उमड़ रही लोगों के भीड़ की फोटो शेयर करते हुए ट्विट किया कि यात्रा के क्रम में उनको जनसमूह का व्यापक आशीर्वाद मिल रहा है. तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी नेताओं के चरित्र हनन और घर पर छापेमारी से मोदी जी का पेट नहीं भरा तो सीबीआई के मुख्यालय पर ही छापा डलवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




