बख्तियारपुर का नाम बदलने की है जरूरत : गिरिराज सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार और देश भर में मुगलों से जुड़े शहरों के नाम बदलने की जरूरत है. इसमें बिहार के भी कई शहर शामिल हैं. बख्तियारपुर का नाम भी बदला जाना चाहिए. बिहार को खिलजी ने लूटा था और खिलजी के नाम से बख्तियारपुर है. वे सोमवार […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार और देश भर में मुगलों से जुड़े शहरों के नाम बदलने की जरूरत है. इसमें बिहार के भी कई शहर शामिल हैं. बख्तियारपुर का नाम भी बदला जाना चाहिए.
बिहार को खिलजी ने लूटा था और खिलजी के नाम से बख्तियारपुर है. वे सोमवार को पटना जंक्शन पर उद्घाटन समारोह में शामिल पहुंचे थे. समारोह के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि इलाहाबाद का नाम प्रयाग राज करना उचित कदम है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के फैसले का वे स्वागत करते हैं. आक्रांताओं ने हमारे शहरों के नाम बदले दिये थे.
वहीं, रेल परियोजनाओं के शिलान्यास को लेकर रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा किऊल स्टेशन पहुंचे, जहां दर्जनों की संख्या में रेलवे अप्रेंटिश अभ्यर्थियों ने हंगामा किया. अभ्यर्थियों की मांग थी कि उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है. इसी दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंच गये और समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










