भाजपा सांसद भोला सिंह के निधन पर तेजस्वी ने जताया शोक

पटना : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से सांसद भोला सिंह के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शोक प्रकट करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि स्व. भोला सिंह अपने अनुभव, ज्ञान और सामाजिक कार्यों की बदौलत बिहार की राजनीति में विशिष्ट स्थान रखते थे. […]
पटना : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से सांसद भोला सिंह के निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शोक प्रकट करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि स्व. भोला सिंह अपने अनुभव, ज्ञान और सामाजिक कार्यों की बदौलत बिहार की राजनीति में विशिष्ट स्थान रखते थे. उन्हें सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि.
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद आदरणीय श्री भोला सिंह जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। अपने अनुभव, ज्ञान और सामाजिक कार्यों की बदौलत वो बिहार की राजनीति में विशिष्ट स्थान रखते थे। उन्हें सादर नमन और विनम्र श्र्द्धांजलि।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 19, 2018
मालूम हो कि भाजपा सांसद भोला प्रसाद सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लगभग 83 साल की उम्र में निधन हो गया. भोला प्रसाद सिंह कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल में भी रहे हैं.भोला सिंह का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है. 1967 में वे पहली बार बेगूसराय सीट से विधायक चुने गये. यहां से वे6 बार विधायक रहे. 2009 में नवादा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद बने और 2014 में बेगूसराय सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




