पटना : सामान्य चिकित्सकों को प्रशिक्षण देगा पीएचएफआई

Updated at : 16 Oct 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सामान्य चिकित्सकों को प्रशिक्षण देगा पीएचएफआई

पटना : राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधियों के बीच राज्य के सामान्य चिकित्सकों को विशेषज्ञ बनाने के लिए एमओयू किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधियों के बीच राज्य के सामान्य चिकित्सकों को विशेषज्ञ बनाने के लिए एमओयू किया गया.
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है. इस दूर करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है. राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए पीएचएफआई के साथ एमओयू किया गया है. स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ बनाने में स्वास्थ्य विभाग का यह कदम कारगर साबित होगा.
उन्होंने कहा कि इसके तहत राज्य के चयनित जिलों के जिला अस्पताल में पदस्थापित सामान्य चिकित्सकों को विशेषज्ञ चिकित्सक बनाने के लिए डीएनबीसीपीएस के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा, जो डिग्री एवं डिप्लोमा के समकक्ष होगा. इस मौके पर प्रधान सचिव के अलावे पीएचएफआई के उपाध्यक्ष प्रो संजय जोड़पे सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन