पटना : राजद को गरीबों की नहीं, केवल संपत्ति बचाने की फिक्र है : सुशील मोदी
Updated at : 14 Oct 2018 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात में बिहार-यूपी के कामगारों के खिलाफ कांग्रेस नेता की सरपरस्ती में चलने वाली ठाकोर सेना ने इतना जहर उगला कि वहां राज्य सरकार की सख्ती और 400 लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद हिंसा की घटनाएं हुईं. जिस राजद के शासन में बिहार […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि गुजरात में बिहार-यूपी के कामगारों के खिलाफ कांग्रेस नेता की सरपरस्ती में चलने वाली ठाकोर सेना ने इतना जहर उगला कि वहां राज्य सरकार की सख्ती और 400 लोगों की गिरफ्तारी के बावजूद हिंसा की घटनाएं हुईं. जिस राजद के शासन में बिहार के लोगों को गुजरात, दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों में जाकर रोजी-रोटी कमाने के लिए मजबूर होना पड़ा.
उस पार्टी ने कांग्रेस के दबाव में अब ठाकोर सेना पर चुप्पी साध ली. गरीबों की नहीं उन्हें केवल संपत्ति बचाने की फिक्र है. उन्होंने कहा कि राफेल विमान सौदे पर राहुल गांधी ने एक के बाद एक आठ झूठ बोल जनता को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन, फ्रेंच मीडिया, फ्रांस के पूर्व व वर्तमान राष्ट्रपति व डैसो कंपनी के सीईओ ने उनके आरोपों को मनगढ़ंत बताया. सुप्रीम कोर्ट ने भी विमान की कीमत बताने को नहीं कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




