पटना : भाजपा ने माइक्रो लेवल पर शुरू की सीटों की समीक्षा

Updated at : 12 Oct 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : भाजपा ने माइक्रो लेवल पर शुरू की सीटों की समीक्षा

पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने हरेक लोकसभा सीट का माइक्रो लेवल पर मंथन करना शुरू कर दिया है. बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद समीक्षा कर रहे हैं. गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, वैशाली और जहानाबाद लोकसभा सीट की समीक्षा हुई. […]

विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने हरेक लोकसभा सीट का माइक्रो लेवल पर मंथन करना शुरू कर दिया है. बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद समीक्षा कर रहे हैं. गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, वैशाली और जहानाबाद लोकसभा सीट की समीक्षा हुई.
शुक्रवार को औरंगाबाद में मगध और शाहाबाद क्षेत्र के आठ लोकसभा सीटों की समीक्षा होगी. शनिवार को इसी तरह का मंथन मोतिहारी में होगा. एक साथ चार लोकसभा सीटों की समीक्षा की जा रही है. गुरुवार की समीक्षा बैठक में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन