पटना : गुजरात में कामगारों को भयभीत होने की जरूरत नहीं: विजय
Updated at : 10 Oct 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुजरात के घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को विभाग में उच्चस्तरीय बैटक की. बैठक में प्रधान सचिव और राज्य के श्रमायुक्त भी मौजूद थे. बैठक में प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह और श्रमायुक्त गोपाल मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा गुजरात में मजदूरों के साथ […]
विज्ञापन
पटना : सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुजरात के घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को विभाग में उच्चस्तरीय बैटक की. बैठक में प्रधान सचिव और राज्य के श्रमायुक्त भी मौजूद थे.
बैठक में प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह और श्रमायुक्त गोपाल मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा गुजरात में मजदूरों के साथ हो रहे परेशानी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. गुजरात के श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एवं श्रमायुक्त से बातचीत की गई है.
बैठक के बाद मंत्री श्री सिन्हा ने गुजरात में काम कर रहे बिहारी मजदूरों को आश्वस्त किया है कि अगर गुजरात में कोई कम्पनी/संस्थान/प्रतिष्ठान मजदूरों को बंधक बनाती हो या जबरदस्ती काम से हटाने का प्रयास करती हो तो वे तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्ख करें. विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा. कामगारों की सहायता के लिए विभाग द्वारा मोबाईल नंबर 09471866832 जारी किया है जिसपर वाट्सएप भी कर सकते हैं. मंत्री के द्वारा आश्वस्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




