पटना : छापेमारी के दौरान एएसआई का दुर्व्यवहार वीडियो वायरल होने पर किया गया सस्पेंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : दीघा थाने के एएसआई गुलशन कुमार को एसएसपी मनु महाराज ने सस्पेंड कर दिया है. एएसआई के खिलाफ डिपार्टमेंटल कार्रवाई की तैयारी चल रही है. यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की गयी है. वायरल वीडियो में एएसआई गुलशन कुमार साफ तौर पर दिख रहे हैं. एसएसपी के अनुसार वीडियो में […]
विज्ञापन
पटना : दीघा थाने के एएसआई गुलशन कुमार को एसएसपी मनु महाराज ने सस्पेंड कर दिया है. एएसआई के खिलाफ डिपार्टमेंटल कार्रवाई की तैयारी चल रही है. यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की गयी है.
वायरल वीडियो में एएसआई गुलशन कुमार साफ तौर पर दिख रहे हैं. एसएसपी के अनुसार वीडियो में एएसआई का व्यवहार सही नहीं दिखा. ऐसे व्यवहारों से पब्लिक के बीच पुलिस की नकारात्मक छवि बनी है. पुलिस को पिपुल्स फ्रेंडली होना चाहिए. लेकिन वायरल वीडियो में ऐसा नहीं दिखा. इस पर एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल रविवार को एएसआई गुलशन कुमार दीघा के रामजीचक इलाके में छापेमारी करने गये थे.
उन्हें इलाके में दो अपराधियों के होने की सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान मिली सूचना सही साबित भी हुई. घर में छिपे अपराधी अरविंद और कल्लू को हथियार और गोली के साथ पकड़ा गया था. पकड़े जाने के दौरान एक अपराधी ने एएसआई को देख लेने की धमकी भी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










