पटना : प्रतिभागियों को अब केंद्र सरकार देगी प्रशिक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : स्किल इंडिया में अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले युवाओं को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी अब केंद्र का कौशल विकास मंत्रालय उठायेगा.अगले साल रूस के कजान में होनेवाले विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को नियमित ट्रेनिंग दिया जायेगा. बिहार के छह युवाओं ने स्किल इंडिया में बाजी मारी थी. इसी […]
विज्ञापन
पटना : स्किल इंडिया में अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले युवाओं को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी अब केंद्र का कौशल विकास मंत्रालय उठायेगा.अगले साल रूस के कजान में होनेवाले विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को नियमित ट्रेनिंग दिया जायेगा. बिहार के छह युवाओं ने स्किल इंडिया में बाजी मारी थी. इसी में से कजान में होने वाले प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन होगा.
राज्य से छह युवाओं का चयन : बिहार के जिन छह युवाओं का चयन हुआ है उन सभी का मार्च में प्री फाइनल होगा. बता दें कि दो से पांच अक्टूबर तक आयोजित स्किल इंडिया में 19 क्षेत्र में 22 युवाओं ने भाग लिया था. विभाग के प्रधान सचिव सह बिहार कौशल विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इसमें पांच क्षेत्र में छह युवाओं ने बाजी मारी. सभी सफल प्रतिभागियों को नियमित प्रशिक्षण मिलेगा, ताकि उनके हुनर में और निखार आ सके.
बिहार पहली बार भाग लेगा
विश्व कौशल प्रतियोगिता को हुनर का ओलंपिक माना जाता है. बिहार पहली बार कौशल विकास की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेगा. देश में कुल 46 ट्रेड में 138 का चयन हुआ है जो प्री फाइनल में भाग लेंगे जिसमें छह प्रतिभागी बिहार से हैं. इसमें जो सफल होंगे वे कजान में अगले साल अगस्त में होनेवाले विश्व कौशल प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










