पटना : 8वीं की छात्रा से छेड़खानी, प्रिसिंपल पर आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2018 8:52 AM

विज्ञापन

पटना : राजीवनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी के पास स्थित एक निजी स्कूल के प्रिसिंपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक यह आराेप स्कूल में ही पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा ने लगाया है. हालांकि इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है और न ही थाने में आवेदन ही […]

विज्ञापन
पटना : राजीवनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी के पास स्थित एक निजी स्कूल के प्रिसिंपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक यह आराेप स्कूल में ही पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा ने लगाया है. हालांकि इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है और न ही थाने में आवेदन ही पहुंचा है. राजीवनगर पुलिस को कहीं से शिकायत मिली थी. थाना प्रभारी रोशन कुमार स्कूल गये थे. लेकिन स्कूल बंद था. पुलिस का कहना है कि पीड़िता सामने आती है तो केस दर्ज किया जायेगा.
बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी
पटना. गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में आठवीं की छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक ने छेड़खानी की है. इस घटना के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों की दी. इसके बाद घरवाले स्कूल पर भी गये थे लेकिन आरोपित शिक्षक नहीं मिला. आरोपित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन