ePaper

कल से शुरू होगी पटना से गुवाहाटी की पहली सीधी विमान सेवा

Updated at : 09 Oct 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
कल से शुरू होगी पटना से गुवाहाटी की पहली सीधी विमान सेवा

पटना : बुधवार से पटना से गुवाहाटी के बीच पहली सीधी विमान सेवा शुरू होगी. सुबह 7:40 में गुवाहाटी से विमान उड़ेगा और 9:25 में पटना पहुंचेगा. सुबह 9:55 में पटना से स्पाइसजेट का वही विमान गुवाहाटी के लिए उड़ेगा और वहां 11:40 में पहुंचेगा. पटना से गुवाहाटी का आरंभिक किराया 3324 रुपये हैं, जो […]

विज्ञापन
पटना : बुधवार से पटना से गुवाहाटी के बीच पहली सीधी विमान सेवा शुरू होगी. सुबह 7:40 में गुवाहाटी से विमान उड़ेगा और 9:25 में पटना पहुंचेगा. सुबह 9:55 में पटना से स्पाइसजेट का वही विमान गुवाहाटी के लिए उड़ेगा और वहां 11:40 में पहुंचेगा. पटना से गुवाहाटी का आरंभिक किराया 3324 रुपये हैं, जो राजधानी के एसी टू के किराया से कम है.
ट्रेन से पटना से गुवाहाटी पहुंचने में 18 घंटे लग जाते हैं, जबकि विमान से 1:45 घंटे ही लगेंगे. पटना-गुवाहाटी सेवा शुरू होने से कामख्या मंदिर जाने वाले दर्शनार्थियों और सिलचर, इंफाल जैसे क्षेत्रों में रह रहे बिहारियों को बहुत सुविधा होगी. स्पाइसजेट पटना-गुवाहाटी रूट पर हाई ग्रॉस विमानों का इस्तेमाल करेगी. बोइंग 737-800 का यह मॉडल 189 यात्रियों और फुल लोड लेकर छोटी हवाईपट्टी से भी उड़ सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन