पटना : अपहरण का नाटक रचने वाला युवक गया से बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कोतवाली पुलिस ने अपहरण का नाटक रचने वाले लाला कुमार नाम के युवक को गया जंकशन से बरामद किया है. पुलिस उसे लेकर पटना आयी. पूछताछ के दौरान वह रोने लगा और बताया कि उसने अपहरण की झूठी कहानी बनायी थी. बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया. दरअसल बख्तियारपुर के […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली पुलिस ने अपहरण का नाटक रचने वाले लाला कुमार नाम के युवक को गया जंकशन से बरामद किया है. पुलिस उसे लेकर पटना आयी.
पूछताछ के दौरान वह रोने लगा और बताया कि उसने अपहरण की झूठी कहानी बनायी थी. बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया. दरअसल बख्तियारपुर के सलेमपुर का रहने वाला लाल कुमार एक अक्तूबर को पटना के दानापुर में चल रही आर्मी की बहाली में शामिल होने आया था. लाल जब घर गया तो उसने परिजनों को बताया था कि उसका सलेक्शन हो गया है. 6 अक्तूबर को मेडिकल होना है.
इसके लिए 6 अक्तूबर को वह घर से डाक्यूमेंट लेकर दोबारा पटना आया था. दोपहर में उसने अपने पिता से फोन करके कहा कि पटना जंक्शन से उसका अपहरण हो गया है. चार अपराधियों ने बुलेरो में बैठा लिया है. इसके बाद उसके पिता ने एसएसपी मनु महाराज को फोन करके जानकारी दी और बेटे का फोन नंबर दिया. फिर एसएसपी ने कोतवाल रमाशंकर प्रसाद को निर्देश दिया, पटना पुलिस की पूरी टीम छानबनी में जुट गयी. इसदौरान लाला कुमार की लोकेशन जहानाबाद मिला, इस पर एक टीम तत्काल जहानाबाद भेजी गयी.
फिर मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. दोबारा शाम को उसका लोकेशन गया जंक्शन का मिला. पुलिस ने लाला के नंबर पर फोन किया तो उसने बात किया. फिर उसने बताया कि वह अपराधियों के चंगुल से भागकर गया जंक्शन पहुंचा. इस पर जीआरपी की मदद ली गयी और उसे बरामद किया गया. पटना पुलिस की टीम उसे लेकर देर रात पटना आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










