पटना : बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर किया हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर जबर्दस्त हमला किया है. अपराध की घटनाएं बताती अखबारों के हेडलाइन की कटिंग अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से गुंडों के हाथों आत्मसमर्पण कर दिया है और […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर जबर्दस्त हमला किया है. अपराध की घटनाएं बताती अखबारों के हेडलाइन की कटिंग अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से गुंडों के हाथों आत्मसमर्पण कर दिया है और उपमुख्यमंत्री बड़े अपराधियों से दया की भीख मांग रहे हैं.
वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले को लेकर पीएम पर भी निशाना साधा. तेजस्वी ने सबसे पहले त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी स्कूल में घुस कर 34 छात्राओं की पिटाई के मामले में ट्विट करते हुए कहा कि सरकार नरम है, अपराध चरम पर है. क्योंकि सरकार ने खुद ऐसे लोगों को छूट दे रखी है. व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि देश के सबसे लॉ-फुल स्टेट में ही संवैधानिक व्याभिचार हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










