पटना : ब्रजेश से जुड़े कारोबार की कुंडली खंगालेगा आयकर विभाग

Updated at : 07 Oct 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : ब्रजेश से जुड़े कारोबार की कुंडली खंगालेगा आयकर विभाग

पटना : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आयकर विभाग भी हरकत में आ गया है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति की जांच के साथ ही उसके सभी कारोबार से जुड़े पहलुओं की भी आयकर विभाग जांच करेगा. उसका रिटर्न देखा जायेगा और फिर से स्क्रूटनी होगी. सूत्रों ने […]

विज्ञापन
पटना : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आयकर विभाग भी हरकत में आ गया है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति की जांच के साथ ही उसके सभी कारोबार से जुड़े पहलुओं की भी आयकर विभाग जांच करेगा. उसका रिटर्न देखा जायेगा और फिर से स्क्रूटनी होगी. सूत्रों ने बताया कि नोटिस जारी किया जायेगा. 15 दिन का समय दिया जायेगा.
इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी. बता दें कि नियमानुसार अधिकतम छह साल का ही हिसाब आयकर विभाग देख सकता है. 10 साल में ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ सेवा संकल्प को साढ़े चार करोड़ रुपये मिले हैं. इसको खर्च किस तरह किया गया, उसको लेकर दस्तावेजों की जांच होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन