बिहार के 47 हाईस्कूलों और कॉलेजों की मान्यता रद्द, देखें पूरी सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2018 6:12 AM
विज्ञापन
पटना : बिहार बोर्ड ने राज्य के 47 उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों की संबद्धता रद्द कर दी है. इनमें पटना का त्रिमूर्ति इंटर महाविद्यालय, इस्माईलपुर, पुनपुन भी शामिल है. पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में संबद्धता समिति द्वारा की गयी अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को बोर्ड की […]
विज्ञापन
पटना : बिहार बोर्ड ने राज्य के 47 उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों की संबद्धता रद्द कर दी है. इनमें पटना का त्रिमूर्ति इंटर महाविद्यालय, इस्माईलपुर, पुनपुन भी शामिल है.
पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में संबद्धता समिति द्वारा की गयी अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को बोर्ड की गवर्निंग बॉडी मीटिंग में उक्त निर्णय लेते हुए संबंधित आदेश जारी कर दिया गया. बैठक में वैशाली जिले के श्री रामचंद्र उच्च माध्यमिक प्लस टू इंटर स्तरीय विद्यालय, राजापाकर की उच्च माध्यमिक की तीनों संकायों की संबद्धता को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया. वहीं, चार विद्यालयों द्वारा दिये गये शोकॉज का जवाब के आलोक में उनका स्थलीय निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही बोर्ड के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया.
यह भी पढ़ें :पटना से उदयपुर के लिए हमसफर एक्सप्रेस को केंद्रीय मंत्री ने दिखायी हरी झंडी, …जानें कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
इन चार विद्यालयों में पश्चिमी चंपारण का मखदुम बख्श मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरवाहिनी चनपटिया, हारूण मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनसरैया नौतन, गया का मिथिलेश पासवान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुआ तथा वैशाली का बिंदु सिंह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुजफ्फरपुर मलाही शामिल है.
47 संस्थानों की सूची, जिनकी खत्म हुई संबद्धता
– जनार्दन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरवा, नरकटियागंज, प. चंपारण
– इंदु देवी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मलदहिया, नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण
– बालाजी इंटर महाविद्यालय, पानापुर करियात, सूरतपुर, कांटी, मुजफ्फरुपर
– अमरनाथ मिश्र उमा विद्यालय, दयालपुर, धनसोई, बक्सर
– कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, नया बाजार, बक्सर
– बीएन भगत उच्च माध्यमिक विद्यालय, इटाढ़ी, बक्सर
– बीडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुकुढ़ा रोड, बिझौरा, बक्सर
– नंदलाल सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिकरौल लख, डाफाडिहरी, बक्सर
– त्रिमूर्ति इंटर महाविद्यालय, इस्माईलपुर, पुनपुन, पटना
– उदयनाचार्य विद्याकर कवि इंटर कॉलेज, कड़मा, आलमनगर, मधेपुरा
– बिंदेश्वरी प्रसाद मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मराची, परैया, गया
– आईडियल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, मस्तलीपुर, मोहनपुर, गया
– महादेव मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय, भारे, राजा बिगहा, फतेहपुर, गया
– गौतमबुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खिजरसराय, गया
– अंजलि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, काजीचक, गया
– सुरेंद्र नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायण नगर, खरखुरा, नवादा
– एसएमपी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर, गया
– डॉ महेंद्र प्रसाद मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरियापुर, चेरकी, शेरघाटी, गया
– जगदीश्वर नाथ दफ्तुआर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपराही मोड़, आमस, गया
– मंजूर आलम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आंती, गया
– गोपाल प्रसाद याद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुना कला, गया
– उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, काबर आंती, कोंच, गया
– सीताराम यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय, जय प्रकाश नगर, मटिहानी, बोधगया, गया
– ओम शांती उच्च माध्यमिक विद्यालय गणेशचक, इटवां, मोहनपुर, गया
– महामाया प्रजापति गौतमी महिला उमा विद्यालय, बोधगया, गया
– बीएनएमडी प्लस टू उच्च विद्यालय, लखीसराय
– रामबालक प्रसाद सिंह द्रौपदी देवी माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खुटहाडीह, लखीसराय
– हृदय प्रसाद मुंशीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लालगंज
– जगदेव सिंह रामचन्द्र विंध्यवासिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिश्रोलिया, अफजलपुर, वैशाली
– योगेंद्र सिंह बासमती उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, जंदाहा, वैशाली
– महेंद्र मानकी शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरी, सिंघेश्वर, मधेपुरा
– संजय सिंह यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय, रफीगंज, औरंगाबाद
– उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंडुपा, नारदीगंज, नवादा
– डॉ सिद्धेश्वर सिंह मेमोरियल उमा विद्यालय, चंदौती, गया
– लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज, लोहरा, बड़हिया, लखीसराय
– संतोष उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरारू, गया
– जीवन ज्योति आवासीय विद्यालय, बनमनखी, पूर्णिया
– हरिनंदन चंद्रवंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिक्रमगंज, रोहतास
– एमडी सैफ कॉलेज, बिक्रमगंज, रोहतास
– सुनील सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंद्रहिया, सासाराम, रोहतास
– भिखर राय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पातेपुर, वैशाली
– गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह नंद किशोर नारायण सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज चंद्रगढ़, नवीनगर, औरंगाबाद
– सुभाष उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोरातालाब, बिहारशरीफ, नालंदा
– पोल्हावन सिंह रामज्योति देवी बृजनंदन सिंह शारदा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैजू टोला, रिविलगंज, छपरा
– आशा सिन्हा मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरियापुर, बरूआ, सोनपुर, सारण
– बाबा गणिनाथ महाविद्यालय, डेहरी ऑन सोन, रोहतास
– महात्मा गांधी इंटर महाविद्यालय, जहानाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










