गांव के ही युवक ने दो बार किया नाबालिग से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहारा निवासी एक नाबालिग लड़की से बीते एक माह के दौरान दो बार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में अपनी पुत्री के साथ रेप का आरोपित बरहारा रविदास टोला निवासी सुजीत कुमार […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहारा निवासी एक नाबालिग लड़की से बीते एक माह के दौरान दो बार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में अपनी पुत्री के साथ रेप का आरोपित बरहारा रविदास टोला निवासी सुजीत कुमार पर लगाया है. 117/18 के तहत दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है की हमारे पति बाहर में मजदूरी करते हैं. हम अपने बच्चों के साथ गांव में रहते हैं.
दस बजे रात्रि में जब हमारी पुत्री घर से बाहर अपने चापाकल पर पानी लाने गयी. तभी नामजद आरोपित मेरी पुत्री को खींच कर बगल के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. देर होने पर जब हम खोजने गये तब आरोपित ने धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे. धमकी देकर वह फरार हो गया. एक माह पहले भी उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था लेकिन मैं लोक लाज के कारण चुप रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




