पटना : जदयू का जिला दलित-महादलित सम्मेलन शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू का विभिन्न जिलों में दलित-महादलित सम्मेलन सोमवार से शुरू हो गया. जमुई में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह के नेतृत्व में सभा हुई. अरवल में राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्याम रजक, रोहतास में परिवहन मंत्री संतोष निराला, सहरसा में अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री रमेश ऋषिदेव […]
विज्ञापन
पटना : जदयू का विभिन्न जिलों में दलित-महादलित सम्मेलन सोमवार से शुरू हो गया. जमुई में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह के नेतृत्व में सभा हुई. अरवल में राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्याम रजक, रोहतास में परिवहन मंत्री संतोष निराला, सहरसा में अनुसूचित जाति-जनजाति मंत्री रमेश ऋषिदेव एवं खगड़िया में भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी के नेतृत्व में सभा हुई. सभी सभाओं में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सभी जिलों में आयोजित सम्मेलन में दलित-महादलित समाज का जदयू को अपार समर्थन मिल रहा है. सम्मेलनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दलितों-महादलितों के उत्थान के लिए चलायी गयी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी अपील की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










