पटना : मुजफ्फरपुर एसपी के तबादले के बहाने तेजस्वी का सरकार पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2018 8:16 AM
विज्ञापन
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुजफ्फरपुर एसपी हरप्रीत कौर के तबादले के बहाने राज्य सरकार को फिर घेरा है. ट्विट कर उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रजेश ठाकुर से बरामद सबूत को ठिकाने लगाने के लिए मुजफ्फरपुर एसपी का तबादला किया गया. उन्होंने पूछा कि मंत्री पति के बात करने से मंत्री को […]
विज्ञापन
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुजफ्फरपुर एसपी हरप्रीत कौर के तबादले के बहाने राज्य सरकार को फिर घेरा है. ट्विट कर उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रजेश ठाकुर से बरामद सबूत को ठिकाने लगाने के लिए मुजफ्फरपुर एसपी का तबादला किया गया.
उन्होंने पूछा कि मंत्री पति के बात करने से मंत्री को बर्खास्त किया तो फिर उस मंत्री को क्यों नहीं, जिसने स्वयं अनेकों बार ब्रजेश से बात की.
तेजस्वी ने कहा कि पूर्व मेयर हत्याकांड में भी नीतीश जी के करीबी नेता का हाथ है. एसपी उस नेता तक पहुंचने वाली थी कि सरकार ने तबादला कर दिया. जिस सूत्र ने ब्रजेश ठाकुर की कॉल डिटेल्स सार्वजनिक करवा मंजू वर्मा का इस्तीफा दिलवाया, उसने दूसरे मंत्री के बारे में क्यों छिपाया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










