छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव शराबबंदी मुद्दे पर लड़ेगा जदयू
Updated at : 01 Oct 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

रायपुर में संकल्प सम्मेलन में नेताओं ने की घोषणा पटना : जदयू छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव शराबबंदी मुद्दे पर लड़ेगा. रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित जदयू राज्यस्तरीय कार्यकर्ता संकल्प सम्मेलन में इस मुद्दे पर जनता का पूरा सहयोग मिला. जदयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी और आरसीपी सिंह इसमें शामिल हुए. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
रायपुर में संकल्प सम्मेलन में नेताओं ने की घोषणा
पटना : जदयू छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव शराबबंदी मुद्दे पर लड़ेगा. रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित जदयू राज्यस्तरीय कार्यकर्ता संकल्प सम्मेलन में इस मुद्दे पर जनता का पूरा सहयोग मिला. जदयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी और आरसीपी सिंह इसमें शामिल हुए. उन्होंने कहा कि बिहार मेें शराबबंदी का जो मॉडल लागू किया गया है, उसका छत्तीसगढ़ में खासकर महिलाओं के बीच जनसमर्थन मिल रहा है.
त्यागी ने बताया कि संकल्प सम्मेलन में राज्य भर से जदयू के कार्यकर्ता पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रायपुर का दौरा किया था. एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने शराबबंदी का लोगों से संकल्प कराया था. उन्होंने बताया कि संकल्प सम्मेलन में यह दोहराया गया कि छत्तीसढ़ में बिहार के शराबबंदी मॉडल को अपनाया जायेगा
आदिवासियों के साथ होने वाले शोषण को भी पार्टी मुद्दा बनायेगी. छत्तीसगढ़ में समाजवादी लोगों की भूमि पर फिर से आंदोलन चलाया जायेगा. छत्तीसगढ़ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नाटा मणि तिवारी ने बताया कि संकल्प सम्मेलन में वनांचल के 600 किमी से चलकर लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




