पटना एयरपोर्ट को मिले 1216.9 करोड़, एक माह में नया टर्मिनल भवन बनना होगा शुरू
Updated at : 27 Sep 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : केंद्रीय सरकार ने पटना हवाई अड्डे पर नये घरेलू टर्मिनल भवन तथा संबंधित अवसंरचना के निर्माण के एक प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति प्रदान की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक समिति में स्वीकृत प्रस्ताव के तहत तहत 1,216.90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वहां नया घरेलू टर्मिनल भवन […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली/पटना : केंद्रीय सरकार ने पटना हवाई अड्डे पर नये घरेलू टर्मिनल भवन तथा संबंधित अवसंरचना के निर्माण के एक प्रस्ताव को बुधवार को स्वीकृति प्रदान की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक समिति में स्वीकृत प्रस्ताव के तहत तहत 1,216.90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वहां नया घरेलू टर्मिनल भवन तथा संबंधित अवसंरचना का निर्माण किया जायेगा. नया टर्मिनल भवन 65,155 वर्ग मीटर का होगा, जिसमें 18,650 वर्गमीटर क्षेत्र भूतल होगा. इससे पटना एयरपोर्ट से सालाना 45 लाख यात्रियों का सुचारू आवागमन हो सकेगा.
एयरपोर्ट पर इस समय जो सुविधा है उसमें प्रतिवर्ष सात लाख यात्रियों के व्यवस्थित आवागमन को संभाला जा सकता है. नया टर्मिनल भवन बनने से पटना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे अतिरिक्त रोजगार सृजन होगा. पटना एयपोर्ट देश के पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख एयरपोर्टों में एक है. एयरपोर्ट का वर्तमान टर्मिनल भवन दो मंजिला पुराना ढांचा है और इसका उपयोग क्षमता से चार गुणा अधिक किया जा रहा है.
क्या होगा खास
1216.9 करोड़ से पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन के निर्माण के साथ साथ एडमिस्ट्रेटिव ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, एटीसी कंट्रोल टावर, एयरोब्रिज, फायर स्टेशन, मल्टीलेवल पार्किंग, कार्गों कांप्लेक्स, रेजिडेंसियल कांप्लेक्स और मौसम विभाग के नये भवन का निर्माण होगा.
विदित हो कि टेंडर होने के बावजूद वित्तीय स्वीकृति के इंतजार में पिछले तीन-चार महीने से काम रूका हुआ था. अब केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने से अगले एक-दो सप्ताह के भीतर काम अवार्ड हो जायेगा और एक माह के भीतर काम शुरू हो जायेगा. नये टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, नयी दिल्ली के द्वारा निकाले गये ई-टेंडर में हैदराबाद की नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी एल-1 रही है, जिसको टेंंडर देने पर सहमति बनी है. टेंडर की शर्त के अनुसार काम अवार्ड होने के 10 दिनों के भीतर संवेदक एजेंसी को काम शुरू करना है और 48 महीनों में इसका निर्माण पूरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




